मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरु जम्भेश्वर भगवान
संग्रह
शब्द 19 / 120

छपय

जम्भेश्वर पे आय कर, यों उठ बोला जाट।

रूप किता क में तुम रहो, हमें बतावो तात।

शब्द 19

ओ३म् रूप अरूप रमूं पिण्डे ब्रह्मण्डे, घट घट अघट रहायो।

अनन्त जुगां में अमर भणीजूं, ना मेरे पिता न मायो।

ना मेरे माया न छाया, रूप न रेखा, बाहर भीतर अगम अलेखा। लेखा एक निरंजन लेसी, जहाँ चीन्हों तहां पायो।

अड़सठ तीर्थ हिरदा भीतर, कोई कोई गुरु मुख बिरला न्हायो।